बेल्थरारोड में महिला उचक्के ने उड़ाए सेनानी की पत्नी के सवा लाख की चेन
बृजेश सिंह
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड बाजार में चोरों उच्चकों की चांदी कट रही है। सोमवार की शाम को भी चौधरी चरण सिंह तिराहे के पास ई रिक्शा में सवार महिला उचक्के ने एक सेनानी की पत्नी के गले से चेन उड़ा लिया। जिसकी कीमत लगभग सवा लाख रुपये बताया जा रहा है। महिला के परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस चौकी सीयर को दी है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।
जानकारी अनुसार नगर पंचायत बिल्थरारोड निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 राम गोविन्द की पत्नी सोमवार की शाम ई रिक्शा से बेल्थरारोड तहसील के तरफ जा रही थी। जब वह चौधरी चरण सिंह तिराहे के समीप पहुंची इसी दौरान उसमें बैठी एक महिला ने उनके पैर को अपने पैरो से दबा दिया। पैर दबने पर अपने चप्पलों को ठीक करने के लिए ज्योंही वह नीचे की तरफ झुकी उसी समय उनके गले में पड़े सोने की चेन को खींच ली। जब तक उन्हें अपने गले से सोने का चेन गायब होने का एहसास हुआ तबतक वह महिला ई रिक्शा से उतरकर गायब हो चुकी थी। जिससे वह सकतें में आ गईं। बाद में वह अपने परिजनों को इसकी सूचना दी तो उन्होंने सीयर पुलिस चौकी पहुंच कर चैन चोरी होने की लिखित सूचना दी।
इस सम्बन्ध में उनके परिजनों ने बताया कि उक्त सोने का चेन जिसमें लाकेट भी लगा हुआ था, लगभग 25 ग्राम का था। जिसका मूल्य लगभग सवा लाख बताया जा रहा है।
एक टिप्पणी भेजें