जिला जवार
ग्रापए के बेल्थरारोड तहसील अध्यक्ष बने राजू राय
बलिया। ग्रापए बेल्थरारोड तहसील इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण रविवार को जिला पंचायत के डाक बंगला में सम्पन्न हुआ जिसमें जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को एक सादे समारोह के माध्यम से शपथ दिलाया।शपथ ग्रहण समारोह में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कि वर्तमान परिवेश में पत्रकारों को तमाम तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।इसका कारण पत्रकारिता का मिशन से व्यवसायिक होना प्रमुख कारण है।उन्होंने कहा कि आज संगठन संख्या के बल पर समूचे प्रदेश में सबसे बड़ा पत्रकार संगठन है जिसके लगभग 15 हजार से अधिक सदस्य हैं।कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश में एक मात्र ऐसा संगठन है जिसका एक व्यक्ति जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित होने वाली स्थाई समिति में भी एक सदस्य नामित किया जाता है।समारोह को बैरिया तहसील अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह,संरक्षक बसंत पांडेय ने भी संबोधित किया।एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य डा.विनय कुमार सिंह,प्रादेशिक कोषाध्यक्ष छोटेलाल चौधरी, तहसील अध्यक्ष राजू राय, जिला महामंत्री अनमोल आनन्द, डॉ मृत्युंजय तिवारी, आनन्द सिंह, रवींद्र नाथ, अमरनाथ गुप्ता, नित्या नन्द सिंह, मान्धाता सिंह , महेश कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शशिकांत मिश्र व संचालन सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने किया।तहसील अध्यक्ष राजू राय ने आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया।वही संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने शत प्रतिशत मतदान में सहयोग के लिए शपथ भी लिए।
Via
जिला जवार
एक टिप्पणी भेजें