राजनीति
मदन राय समाजवादी पार्टी के सिकंदरपुर विधानसभा के संगठन प्रभारी नियुक्त
बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने सिकन्दरपुर तहसील के गांगकिशोर निवासी और जिला समाजवादी पार्टी के कोषाध्यक्ष मदन राय को सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी संगठन का प्रभारी नियुक्त किया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष ने यह जिम्मेदारी सौंपी है।
इसकी जानकारी मीडिया को देते हुए सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने प्रशन्नता व्यक्त किया है और कहा कि मदन राय एक कुशल संगठनकर्ता है। सबको मिलाकर एक साथ चलने की उनमें अद्भुत क्षमता है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस मनोनयन का भरपूर लाभ समाजवादी पार्टी को मिलेगा। पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व इस मनोनयन हेतु साधुवाद के पात्र है।
Via
राजनीति
एक टिप्पणी भेजें