बड़ी खबर
2022 में सरकार बनने पर पुरानी पेंशन को बहाल करेंगे अखिलेश, कहा सपा के घोषणा पत्र में भी होगा शामिल
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में एक महीने से कम का भी वक्त बचा है। ऐसे में सभी सियासी दलें जनता को आने पक्ष में करने के लिए बड़े बड़े वादे कर रही हैं। आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार में बंद की गई दो योजनाओं को सरकार बनने के बाद शुरु करने का ऐलान किया है। शिक्षक व कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन की बहुप्रतीक्षित मांग व यश भारती सम्मान को चालू करने का वादा किया। कहा कि सपा की घोषणापत्र में भी ये दोनों योजनाओं को शुरु करना शामिल रहेगा। अटेवा मंच ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि 13 लाख कर्मचारियों को इससे उम्मीदे जगी है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि सरकार बनने के बाद यूपी में यश भारती सम्मान फिर से शुरु करेंगे। जो उत्कृष्ठ काम करने वालों को दिया जाता था। साथ ही पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने का भी वादा किया। जिसे बीजेपी सरकार ने बन्द कर दिया था।
अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार बनने पर बुजुर्गों को पेंशन देंगे। साथ ही, नगर भारती सम्मान शुरु करेंगे। कर्मचारियों की बात बीजेपी सरकार ने नहीं सुनी है। कहा कि कर्मचारियों का इलाज कैशलेस होगा।
अटेवा मंच के अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने सपा द्वारा पुरानी पेंशन बहाली करने का वादा करने पर अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया। कहा कि उनकी घोषणा से 13 लाख कर्मचारियों के दिल में उम्मीद जगी है। हमसब मिल कर सपा की सरकार बनवाएंगे।
Via
बड़ी खबर
एक टिप्पणी भेजें