बलिया: दस वर्षीय किशोरी से पड़ोसी युवक ने चाकू की नोक पर किया किया दुष्कर्म, 24 घंटे बाद भी चल रही है जांच
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम 10 वर्षीय किशोरी को चाकू के बल पर पड़ोस के मनबढ युवक द्वारा जबरदस्ती अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के विरोध के बाद युवक ने उसकी पिटाई भी की। युवती ने किसी तरह शोरगुल मचाई तो आसपास के लोग इकट्ठा हिने लगे। मौके की नजाकत को देखते हुए युवक वहां से भाग निकला। पीड़िता की मां ने गड़वार थाने में इसकी लिखित तहरीर दे दी है। लेकिन 24 घंटे बाद भी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर रात एक 10 वर्षीय किशोरी अपने घर पर खाना बना रही थी । परिवार वाले कहीं बाहर गए हुए थे मौके का फायदा उठाते हुए पड़ोस का ही मनवढ युवक उसे चाकू दिखाकर अपने घर के कमरे में लेकर चला गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने लगा।। लोगों की माने तो विरोध करने पर किशोरी को मारा पीटा। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जब तक मौके पर इकट्ठा होते युवक ने मौके की नजाकत को भांपते हुए वहां से फरार हो गया। वही किशोरी अपने घर पहुंच कर अपनी सारी आपबीती अपने परिवार वालों से बताई परिवार वालों ने इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गयी। घटना के बाद पीड़ित नाबालिग किशोरी की मां ने गड़वार थाने को इसकी लिखित तहरीर दे दी है। हालांकि पुलिस अभी तक मामले की छानबीन कर रही है। मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि उक्त मनबढ युवक कुछ दिन पहले भी नाबालिग किशोरी की बड़ी बहन के साथ भी जबरदस्ती किया था। जिसको लेकर सुलह समझौता करा दिया गया था। उसकी यह दूसरी घटना है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्र ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। दोषी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें