जिला जवार
नवीन सिंह
एनएसएस व चंद्र हंस चैरिटेबल ट्रस्ट ने मनाया संविधान दिवस
नवीन सिंह
पकड़ी, बलिया। श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादर आश्रम की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं चंद्र हंस चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वधान में शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत संविधान दिवस समारोहपूर्वक मनाया। स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ अशोक कुमार ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने संविधान के महत्व को रेखांकित किया। मुख्य वक्ता डॉ अम्बरीश कुमार सिंह ने संविधान के निर्माण की कहानी सबको बताई। डॉ राजेश कुमार ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाया।
अध्यक्षता कर रहे डॉ धर्मेन्द्र नाथ पांडेय ने मौलिक अधिकारों एवं मूल कर्त्तव्यों के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार सिंह ने भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताओं की विवेचना करते हुए संविधान के समक्ष विद्यमान चुनौतियों का विश्लेषण किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ विनीत कुमार तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ अनिल कुमार ने किया। कार्यक्रम में भारतीय संविधान से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें चालीस छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ मनजीत कुमार राय, चन्द्र प्रकाश, ज्ञान प्रकाश, रघुनाथ शरण सिंह, डॉ प्रजापति सिंह, नवीन कुमार सिंह,अवनीश चन्द्र सोनकर आदि प्राध्यापकों सहित एनएसएस के स्वयंसेवक तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।
Via
जिला जवार
एक टिप्पणी भेजें